पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

अभ्यास

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
1 निम्नलिखित प्रश्नोंके उत्तर दीजिए

1 प्रमुख स्थलरूप कौन-कौन से हैं?
उत्तरः पर्वत, पहाड़, पठार, मैदान।

2 पर्वत और पठार में क्या अंतर है?
उत्तरः पर्वत 600 मी से अधिक ऊँचाई वाले पहाड़ों को पर्वत कहते हैं ।
पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है।
पर्वत की चोटियों पर अधिकांशतः बर्फ जमी होती है। तथा ये ठंडे होते हैं।
पठारों की ऊँचाई कम होती है।
पठार उइी हुई एवं सपाट भूमि होती है
पठार खनिज समपदा से भरे तथा गर्म होते हैं।

3 पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं ?
उत्तरः वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत, ज्वालामुखी पर्वत

4 मनुष्यों के पर्वत किस प्रकार उपयोगी है ?

उत्तरः  1 पर्वत जल के संग्रहाकार होते हैं।
2पर्वत बहुत सी नदियों के स्रोत होते हैं।
3पर्वतों के जल का उपयोग सिंचाई और पनबिजली के उत्पादन में भी किया जाता है।
4पर्वतों अलग-अलग प्रकार की वनस्पितियां,जीव-जंतु पाए जाते हैं ।
5विभिन्न प्रकार के खेल जैसे पैराग्लाईडिंग, हैंग ग्लाईडिंग, रिवर रिफटिंग तथा स्कींईग पर्वतों के प्रचलित खेल हैं।

5 मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है?
उत्तरः अधिकांश मैदान नदियों तथा सहायक नदियों के द्वारा बने होते हैं। नदियां जब पर्वत              से नीचे बहती हैं तो पर्वतों को काटते हुए बहती हैं जिससे पत्थर, बालू तथा सिल्ट को वे          घटियों में जमा कर देती हैं । इन्हीं निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।
6 नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं । क्यों?
उत्तरः नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं क्योंकि मकानों के बनाने               तथा उपजाऊ मिट्टी और खेती के लिए यहाँ समतल जमीन की अधिकता होती है।

7 पर्वतों में जनसंख्या कम होती है। क्यों?
उत्तरः पर्वतों में जनसंख्या कम होती है क्योंकि इन क्षेत्रों में कठोर जलवायु होता है ।पहाड़ों पर ढलान होती है इसीलिए यहां खेती के योग्य भूमि कम होती है।

सही उत्तर चिन्हित कीजिए
1 पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं।
उत्तरः ऊँचाई

2 हिमानी कहाँ पाई जाती है?
उत्तरः पर्वतों में

3 दक्कन का पठार कहाँ स्थित है?
उत्तरः भारत

4 गांगत्से नदी कहाँ बहती है?
उत्तरः चीन

5 यूरोप की एक महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
उत्तरःआल्पस

3 खाली स्थान भरो।
1 समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को मैदान कहते हैं ।
2 हिमालय और आप्पस वलित पर्वत के उदाहरण हैं।
3 पठारों में खनिज क्षेत्रों की प्रचुरता होती है।
4 श्रृंखला पर्वतों का एक क्रम है।
5 मैदान क्षेत्र कृषि के लिए सबसे उत्पादक क्षत्र होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *