मानचित्र (MAP)

अभ्यास

1 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए
1 मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तरः मानचित्र के तीन घटक दूरी, दिशा और प्रतीक हैं ।
2 प्रधान दिग्बिंदु (प्रमुख दिशाएं )कौन-कौन से हैं?
उत्तरः प्रधान दिग्बिंदु (प्रमुख दिशाएं ) हैं – उत्तर,दक्षिण,पूर्व और पष्चिम।
3 मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं?Campass
उत्तरः मानचित्र का पैमाना जमीन पर वास्तविग दूरी और मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात है। सकेल के आधार पर दो तरह के मैप होते हैं- बडे़ स्केल और छोटे स्केल मैप।

4 ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?
उत्तरः एक मानचित्र एक पैमाना के अनुसार एक सपाट सतह पर पृथ्वी की सतह या उसके              एक   हिस्से का हिस्सेका एक चित्रण बतात है। जबकि एक गोल आकार को समतल                करना और इसेस्केल करना असंभव है।

5 मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बताइए।

मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर

मानचित्र खाका
मानचित्र पृथ्वी की सतह के एक भाग का स्केल के माध्यम से खींचा गया चित्र है। खाका एक छोटे क्षेत्र का बड़े स्केल पर खींचे गए रेखा चित्र को खाका कहा जाता है।
मानचित्र की एक विष्व व्यापी भाषा होती है। खाका की कोई विष्व व्यापी भाषा नहीं होती है ।
मानचित्र विभिन्न प्रकार के होते हैं। खाका का कोई प्रकार नहीं होता है ।

6 कौन सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है?
उत्तरः बड़े पैमाने वाला मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

7 प्रतीक किस प्रकार के मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते है?
उत्तरः जब वास्तविक आकार को दिखाना असंभव होता है तब प्रतीक का उपयोग किया जाता है। प्रतीक कम स्थान में ज्यादा जानकारी देता है।


2 सही उत्तर चिन्हित कीजिए
1 वृक्षों को दर्शाने वाले मानचित्र हैं-
उत्तरः थिमैटिक
2 नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है ।
उत्तरः जलाशयों
3 दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है।
उत्तरः मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए
4 पैमाना आवश्यक है-
उत्तरः मानचित्र के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *