March 29, 2023

हमारा देश: भारत

अभ्यास
अगर आप इसमें दी गई सामग्री को अंग्रेजी या अन्य किसी भाषा में पढ़ना चाहते हों तो ऊपर भारत के झंडे पर दिए गए आईकन पर अपनी भाषा का चयन कीजिए और इसे अपनी भाषा में पढ़िए
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
1 भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है? उनके नाम लिखिए ।
उत्तरः भारत को कुल पांच भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है।
1 उत्तर की वृहद पर्वत या हिमाद्री
2 भारत का उत्तरी मैदान
3 प्रायद्वीपीय पठार
4 तटीय मैदान
5 द्वीप

2 भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है । उनके नाम लिखिए ।
उत्तरः पाकिस्तान,अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान,चीन म्यांमार, बंग्लादेश

3 कौन सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं?
उत्तरः नर्मदा और ताप्ति

4 गंगा और ब्रम्हपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।
उत्तरः सुंदरबन डेल्टा

5 भारत में कितने राज्य तथा कितने केन्द्रशासित प्रदेश हैं? किन दो राज्यो की राजधानी एक ही है?
उत्तरः भारत में 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है।
6 उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या में निवास करती हैं, क्यों?
उत्तरः नदियों के ये मैदान कृषि के लिए उपजाऊ भूमि तैयार करते हैं। ये समतल और सपाट हैं।

7 लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों ?
उत्तरः लक्षद्वीप छोटे छोटे सम्रुदी जंतुओं (पालिप) से मिलकर बना है। पालिप अन्य पालिप के ऊपर बढ़ता है । इसीलिए लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है।

 

इतिहास विषय के प्रश्न उत्तर देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए!

इतिहास के प्रश्न उत्तर

2 सही उत्तर चिन्हित कीजिए
1 हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है?
उत्तरः शिवालिक

2 सहाद्री को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तरः पष्चिमी घाट

3 पाकिस्तान जलसंधि किन देशों के बीच स्थित है?
उत्तरः भारत और श्रीलंका

4 अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीप समूह कौन-से हैं?
उत्तरः लक्षद्वीप समूह

5 भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रंखला कौन-सी है?
उत्तरः अरावली

खाली स्थान भरें।
1 भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किमी है।
2 महान हिमालय को हिमाद्री के नाम से भी जाना जाता है ।
3 क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
4 नर्मदा नदी अरब सागर में गिरती है।
5 कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *