Globe: latitude and longitude (ग्लोबः अक्षांश एवं देशांतर )

ग्लोबः अक्षांश एवं देशांतर

अभ्यास
1 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए।

प्रश्नों 1 पृथ्वी का सही आकार क्या है?
उत्तरः हमारी पृथ्वी गोलाकार नहीं है। यह उत्तर और दक्षिण ध्रुवों पर थोड़ी चपटी और मध्य में थोड़ी उभरी हुई है।

प्रश्न 2 ग्लोब क्या है ?
उत्तर ग्लोब लघुरूप में पृथ्वी का वास्तिवित प्रतिरूप है।


प्रश्न 3 कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है?
उत्तरः कर्क रेखा का अक्षांशीय मान 23°1/2 उत्तर में है।

प्रश्न 4 पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन-कौन से हैं?
उत्तरः पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध हैं –
उष्ण कटिबंध
शीतोष्ण कटिबंध
शीत कटिबंध

प्रश्न 5. अक्षांश और देशान्तर रेखाएं क्या है?
उत्तर अक्षांश रेखाएंः ग्लोब पर खींची गई वे रेखाएँ है जो विषुवत रेखा के समान्तर चलती हैं। इन अक्षाशों को अंश से नापा जाता है।
देशान्तर रेखाएंः ग्लोब पर खींची गई वे काल्पनिक रेखाएं होती हैं जो उत्तरी और दक्षिणी धु्रवों को जोड़ती हैं।

प्रष्न 6ः उष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं?
उत्तरः इसके दो कारण हैंः
1 कर्क रेखा और मकर रेखा पर सालभर सूर्य की किरणे सीधी पड़ती है।
2 सीधे पड़ने वाली सूर्य की किरणें तिरछी पड़ने वाली किरणों से ज्यादा गर्मी देती है।

प्रश्न 7ः जब भारत में शाम के 5ः30 बजते हैं तब लंदन में दोपहर के 12 क्यों बजते हैं ?
उत्तररू भारत ग्रीनविच के पूर्व 82°30 पर स्थित है। तथा यहां का समय ग्रीनविच के समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। इसलिए जब भारत में शाम के 5ः30 बजते हैं तो लंदन में दोपहर के 12 बजते हैं।


2 सही उत्तर चिन्हित कीजिए

1 प्रमुख याम्योत्तर का मान है?
उत्तरः 0°

2 शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है?
उत्तरःध्रुवों के

3 देशांतर की कुल संख्या है-
उत्तरः 360

4 दक्षिणी ध्रुववृत स्थित है-
उत्तरः दक्षिणी गोलार्ध में

5 ग्रिड किसका जाल है ?
उत्तरः अक्षांश(समानन्तर रेखाओं) एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का


3 खाली स्थान भरें ।

1 मकर रेखा 23 1/2 ° पर स्थित है।
2 भारत का मानक याम्योत्तर 82°30 है।
3 0° याम्योत्तर को प्रमुख याम्योत्तर के नाम से जाना जाता है।
4 देशांतरों के बीच की दूरी ध्रुवों की तरफ घटती जाती है।
5 उत्तरी ध्रुव उत्तरी गोलाद्ध में स्थित है।

इतिहास विषय के प्रश्न उत्तर देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए!

इतिहास विषय के प्रश्न उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *