पृथ्वी के परिमंडल Earth’s Circle

अभ्यास
1 पृथ्वी के परिमंडल कौन-कौन से हैं?
उत्तरः पृथ्वी के चार परिमंडल हैं- भूमंडल, जलमंडल, वायुमंडल ओर जीवमंडल ।

2 पृथ्वी के महाद्वीपों के नाम लिखिए।
उत्तरः पृथ्वी पर 7 महाद्वीप हैं 1 एशिया 2 अफ्रीका 3 यूरोप 4 उत्तर अमेरिका 5 दक्षिण अमेरिका 6 आस्ट्रेलिया 7 अंटार्कटिका

3 दो महाद्वीपों के नाम लिखिए जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलाद्ध में हों ।
उत्तरः आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका

4 वायु मंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए ।
उत्तरः क्षोभमंडल, समतामंडल, मध्यमंडल, आयनमंडल, बहिमंडल

5 पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तरः पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से भरा है। अंतरिक्ष से देखने से यह नीला दिखाई देता है ।
6 उत्तरी गोलार्द्ध को स्थलीय गोलार्द्ध क्यों कहा जाता है?
उत्तरः अधिकांश स्थल उत्तरीय गोलार्द्ध में है, इसीलिए इसे स्थलीय कहा जाता है।

7 जीवित प्राणीयों के लिए जीवमंडल क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तरः जीवमंडल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है। यह वह भाग है जहाँ जीवन मौजूद है। यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ है । मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक -दूसरे से तथा जीवमंडल से जुडे़ हुए हैं।

इसमें दी गई सामग्रियों का छ भाषाओं में अनुवाद प्राप्त कर सकते हैं । इससे अंग्रेजी माध्यमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुविधा होगी। साथ ही साथ दूसरी भारतीय भाषाओं में भी इसे अनुवाद कर समझा जा सकता है।इसके लिए ऊपर टॉप पर भारत के राष्ट्रीय झंडे के आईकन के साथ भाषा का चुनाव कर इसे दिए गए भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं।

2 सही उत्तर चिन्हित कीजिए

1 कौन- सी पर्वत श्रंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है-
उत्तरः यूराल

2 उत्तर-अमेरिका, दक्षिण अमेरिका से कैसे जुड़ा है-

उत्तरः स्थल संधि

3 वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है?
उत्तरः नाइट्रोजन

4 पृथ्वी का कौन सा भाग ठोस चट्टानों का बना है?
उत्तरः थल मंडल

5 सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तरः एशिया

3 खाली स्थान भरें
1 पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियाना गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है।
2 हिन्द महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।
3 जीवमंडल स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।
4 यूरोप और एशिया महाद्वीप को एक साथ यूरेशिया कहा जाता है।
5 पृथ्वी का सबसे ऊँचा शिखर माऊंट एवरेस्ट है।

भूगोल विषय के प्रश्न उत्तर देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए!

इतिहास के प्रश्न उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *