भारतः जलवायु, वनस्पति तथा वन्यप्राणी

अभ्यास
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
1 कौन सी पवन भारत में वर्षा लाती है? यह इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तरः दक्षिण पश्चिम पवन से भारत में वर्षा होती है। भारत एक कृषि प्रधान देश है और अच्छी वर्षा से अच्छी खेती होती है इसीलिए यह महत्वपूर्ण है।

2 भारत में विभिन्न मौसमों के नाम दीजिए।
उत्तरः भारत में प्रमुखतः चार मौसम होते हैं-
1 दिसंबर से फरवरी तक ठंडा मौसम (सर्दी)
2 मार्च से मई तक गर्म मौसम (गर्मी)
3 जून से सितंबर तक दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम (वर्षा)
4 अक्टूबर और नवंबर में मानसून के लौटने का मौसम (शरद)
3 प्राकृतिक वनस्पति क्या है?
उत्तरः ऐसी वनस्पिति जो बिना मनुष्य की सहायता से उगती है, उन वनस्पितियों को प्राकृतिक
वनस्पति कहते हैं।
4 भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की वनस्पितियों के नाम लिखिए ।
उत्तरः उष्णकटिबंधीय वर्षा वन, उष्णकटिबंधीय पतझड़ वन, कंटीली झाड़िया, मैंग्रोव वन और पर्वतीय वनस्पिति
5 सदाबहार वन और पतझड़ वन में क्या अंतर है?

उत्तरः

सदाबहार वन पतझड़ वन
ये सदा हरे-भरे रहते हैं। वर्ष में एक बार पूरे पत्ते गिर जाते हैं।
संघन वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
ये अधिक घने होते हैं। ये अपेक्षा कृत कम घने होते हैं।
उदाहरण वृक्ष, मोहगिनी, रोजवुड, इबोनी उदाहरण – शीशम, नीम, पीपल

6 उष्णकटिबंधीय वनों को सदाबहार वन क्यों कहा जाता है?
उत्तरः ये सदा हरे भरे होते हैं। ये वन वर्ष के अलग-अलग समय में अपनी पत्तियां गिराते हैं । फलतः ये वे हमेशा हरे-भरे दिखाई देते हैं।

सही उत्तर चिन्हित कीजिए
1 विष्व का सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन सा है
उत्तरः मौसिनराम

2 मैंग्रोव वन कहाँ हो सकते हैं?
उत्तरः उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन में

3 महागनी तथा रोजवुड पाए जाते हैं
उत्तरः उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन में

4 जंगली बकरी और हिम तेंदुए कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तरः हिमालय क्षेत्र में

5 दक्षिण-पष्चिम मानसून के समय आर्द्र पवन कहाँ बहती है-
उत्तरः समद्र से स्थल की ओर

खाली स्थान भरो-
1 गर्मी में दिन के समय शुष्क तथा गर्म पवनें चलती हैं जिन्हें लू कहा जाता है।
2 आंध्रपद्रेश व तमिलनाडु में लौटते मानसून के मौसम में बहुत अधिक मात्रा में वर्षा होती है।
3 गुजरात के गिर वन एशियाई शेर का निवास है।
4 सुंदरी मैंग्रोव वन की प्रजाती है।
5 कटिबंधीय पतझड़ वन को मानसून वन भी कहा जाता है।
इसमें दी गई सामग्रियों का छ भाषाओं में अनुवाद प्राप्त कर सकते हैं । इसके लिए ऊपर टॉप पर भारत के राष्ट्रीय झंडे के आईकन के साथ भाषा का चुनाव कर इसे दिए गए भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं।
भारत के मानचित्र पर नीचे में दिए ए स्थानों को चिन्हित करें ।
जैसलमेर, बीकानेर,ट्रास, कारिगल, कोलकाता, मौसिनराम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *