संयुक्त राष्ट्र संघ ( U.N.O.)

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया जाता है।
2. पोलियो, टिटनेस बीमारी के उन्मूलन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन /यूनिसेफ संस्था कार्य कर रही है।
3. विश्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखना संयुक्त राष्ट्र संघ का कार्य है।
4. प्रथम विश्व युद्ध सन् 1914 में प्रारंभ हुआ था ।
5. वर्तमान समय में देश संयुक्त राष्ट्र संघ के 139 सदस्य हैं।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की संस्थाओं यूनीसेक, विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं यूनेस्को को प्रतीक चिन्ह बताइए। इसी प्रकार अपने आसपास की किन्हीं पाँच संस्थाओं के प्रतीक चिन्ह बताइए ।

12. प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
1. किन कारणों से विश्व के देशों को संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन की आवश्यकता महसूस हुई ?
उत्तरः प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध से महाविनाश हुआ था। विभिन्न देशों ने विचार करना प्रारम्भ किया कि ऐसे महाविनाश को किस प्रकार रोका जाए ?
उन्होंने विचार विमर्श कर ऐसे संगठन की स्थापना पर काम करना शुरू किया जिससे विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने, मानव कल्याणकारी कार्यों
को विश्व में बढ़ावा देने तथा परस्पर सहयोग से विकास हो सके । अतः 50 देशों ने मिलकर 26 जून 1945 में एक नियमावली पर हस्ताक्षर कर इस
संस्था की स्थापना की इस प्रकार 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई । धीरे -धीरे इस संगठन में अन्य देश भी जुड़ते चले गए ।
और 2011 तक इस संगठन में कुल 193 सदस्य हो गए।
2. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख उद्देश्य कौन-कौन से हैं ?
उत्तरःसंयुक्त राष्ट्र संघ के निम्नलिखित उद्देश्य हैं।
1 विश्व शांति और सुरक्षा बनाना।
2 दुनियाँ के देशों के बीच बराबरी एवं मित्रतापूर्ण संबंध विकसित करना।
3 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय समस्याओं का समाधान करना।
4 मानव अधिकारों तथ बुनियादी स्वतंत्रताओं को प्राप्त करने में सहयोग करना।

3. संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंगों के नाम लिखिए ।
उत्तरः संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख 6 अंग हैं। 1 सामान्य सभा , 2 सुरक्षा परिषद,3 आर्थिक एवं सामाजिक परिषद्, 4न्यास परिषद्, 5 अंतराष्ट्रीय न्यायालय , 6 सचिवालय
4. संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य कौन-कौन हैं ?
उत्तरः चीन फ्रांस रूस संयुक्तराज्य अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य हैं।
5. निम्नलिखित के पूरे नाम लिखिए-
उत्तरः यूनेस्को यूनाईटेड नेशन आफ एजुकेशन साइन्स और कल्चरल ऑरगेनाइजेशन ( United Nation of Education Science and Cultural Organization)
यूनिसेफ यूनाइटेड नेशन आफ इंटिग्रेटेड चाईल्ड एजुकेशन फंड (United Nation of Integrated Child
Education Fund)
डब्लू.एच.ओ. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization)
6. संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तरः भारत संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थापक देशों में से है। संघ के उद्देश्यों और सिद्धांतों को बनाने में उसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत अनेक बार संघ के विभिन्न अंगों का सदस्य रह चुका है। लोकतंत्र की बहाल, रंगभेद दूर करने, शांति व्यवस्था बनाने के लिए सैन्य कार्यवाही के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ को सहयोग दिया है। चूँकि भारत मं कई सामाजिक एवं आर्थिक समस्याएँ हैं इसलिए भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ की सभी एजेंसियाँ विविध कार्य कर रही हैं।
7. पता करो कि हमारे देश में विश्व बैंक से प्राप्त राशि का उपयोग किन क्षेत्रों में हो रहा है?
उत्तरः ये राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक प्रशासन, बुनियादी ढांचे, वित्तीय और निजी क्षेत्र के विकास, कृषि, और पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उपयोग किया जा रहा है ।

नागरिक शास्त्र के शेष विषय देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए !

1 Now Meeta Knows अब मीता जानती है

2 Our Constitution हमारा संविधान

3 मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य Fundamental Rights and Duties

4 केन्द्र की सरकार Central Government

5 हमारी न्याय व्यवस्था Our Judicial System

6 Tax कर

7 भारत में कृषि Development and Agriculture in India

9 Foreign Policies of India भारत की विदेश नीति

10 Right To Information सूचना का अधिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *