केन्द्र की सरकार Central Government

1. पता करें और बताएँः –
1. आप किस राज्य में रहते हैं ?
उत्तरः छत्तीसगढ़
2. हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन हैं?
उत्तरः माननीय नरेन्द्र मोदी

13. क्या आपके क्षेत्र के संसद सदस्य वहाँ की समस्या को हल करने में मदद करते हैं। यदि हाँ तो कैसे ?
उत्तर- हाँ ! हमारे क्षेत्र के संसद सदस्य हमारे क्षेत्र की समस्या को हल करने में मदद करते है। सड़क निर्माण, स्कूल भवन निर्माण, धान खरीदी
केंद्र खोलने, मंच निर्माण नाली निर्माण , आदि में मदद करते है।

2. केन्द्र सरकार किसे कहते हैं ? केन्द्र सरकार के सभी अंगों के नाम लिखिए ।
उत्तर-पूरे देश में शासन व्यवस्था चलाने वाली संस्था को केन्द्र सरकार कहते हैं। बोल-चाल में इसे दिल्ली सरकार के नाम से जाना जाता है।
सरकार के तीन अंग हैं-
(1) व्यवस्थापिका-व्यवस्थापिका को आम बोल-चाल में संसद के नाम से जाना जाता है। यह देश के लिए कानून बनाने का
कार्य करती है। राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्य सभा को मिलाकर संसद का निर्माण होता है।
(2) कार्यपालिका-संसद द्वारा बनाए गए कानून को क्रियान्वित करती है।
(3) न्यायपालिका-यह बनाए गए कानून का उल्लंघन होने पर सजा व न्याय देती है।

बाकि विषयों के नोट्स के लिए Menu में जाकर अपने विषय का चुनाव करें या हमें लिखें info@chhattisgarhnotes.com

3. देश की संसद से आप क्या समझते हैं ?
उत्तरः देश को संसद से तात्पर्य व्यवस्थापिका से है। यह संस्था देश के लिए कानून का निर्माण करती है । राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर संसद कहा जाता है। कोई यो विधेयक कानून तभी बनता है, जब उसे दोनों सदनों द्वारा निर्धारित बहुमत पारित कर राष्ट्रपति का हस्ताक्षर लिया जाता है।

4. देश के लिए कानून बनाने का कार्य सरकार के किस अंग का है ?
उत्तरः देश के लिए कानून बनाने का कार्य व्यवस्थापिका यानि संसद करती है।

5. राष्ट्रपति की चार महत्वपूर्ण शक्तियों के बारे में लिखें ?
(1) राष्ट्रपति राज्य के राज्यपालों, महाधिवक्ता, मुख्य चुनाव आयुक्त, उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, संघ लोक सेवा आयोग के
अध्यक्ष आदि को नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
(2) राष्ट्रपति भारत को सेनाओं का सर्वाेच्च सेनापति होता है।
(3) दूसरे देशों से युद्ध और संधि व समझौते राष्ट्रपति के नाम कर दिया जाता है।
(4) राष्ट्रपति के पास क्षमादान करने की भी शक्ति होती है।

6. संसद के कार्यों को लिखिए ।
उत्तर- संसद का प्रमुख कार्य कानून व्यवस्था बनाना है । इसके अलावा मंत्रिमंडल के कार्यों को समीक्षा करना और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

7. प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तरः प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद् की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।

8. सर्वाेच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार को लिखिए ।
उत्तरः न्यायालय निम्नलिखित मुकदमों की सुनवाई कर सकता है-
(अ) एस मुकदमे जो केन्द्र व राज्य सरकार के बीच हों।
(ब) एस मुकदमे जो दो या दो से अधिक राज्यों के मध्य विवादित हों।
(स) ऐसे मुकदमे जो किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों के हनन से सम्बंधित हो।
2. अपीलीय अधिकार-इसके अंतर्गत यह न्यायालय संवैधानिक, दीवानी और फौजदारी मामलों में उच्च न्यायालयों के निर्णयों के विरुद्ध अपील सुन सकता है।
3. परामर्श क्षेत्राधिकार-इसके अंतर्गत राष्ट्रपति किसी सार्वजनिक महत्व या विधि सम्मत तथ्यों के बारे में सर्वाेच्च न्यायालय से परामर्श ले सकते हैं लेकिन
इस परामर्श को मानने के लिए राष्ट्रपति बाध्य नहीं होता।
सर्वाेच्च न्यायालय नागरिकों के मूल अधिकारों का संरक्षक है। यह संसद द्वारा पारित अधिनियमों का पुनरावलोकन कर सकता है। संविधान के प्रावधानों
के विरुद्ध होने पर उन कानूनों को अवैध घोषित कर सकता है।
9. रामलाल का जमीन संबंधित केस उच्च न्यायालय में चल रहा था । उच्च न्यायालय ने निर्णय रामलाल के विरूद्ध दिया जिससे रामलाल नाखुश था। अब वह न्याय प्राप्ति के लिए कौन-सा उपाय करेगा
उत्तर-रामलाल न्याय प्राप्ति के लिए सर्वाेच्च न्यायालय में अपील कर सकता है।
10. ’अगर मैं प्रधानमंत्री होता’ अपने विचार 5 वाक्यों में लिखिए ।
उत्तर-(छात्र इसे अपने विवेक के अनुसार और जानकादी दे सकते हैं । )यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता, तो मेरी पहली प्राथमिकता
आर्थिक नीतियों को लागू करके गरीबी और बेरोजगारी के गंभीर मुद्दों का समाधान करना होती। मैं सभी नागरिकों के लिए सुलभ और सस्ती
सेवाएं सुनिश्चित करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करूंगा। पड़ोसी देशों और वैश्विक साझेदारों के साथ
शांतिपूर्ण सहयोग को बढ़ावा देने के लिए राजनयिक संबंध मुख्य फोकस होंगे। इसके अतिरिक्त, जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटने
के लिए पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर जोर देने को राष्ट्रीय एजेंडे में एकीकृत किया जाएगा। अंत में, मैं सांस्कृतिक
विविधता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने, आधुनिक प्रगति को अपनाने के साथ-साथ भारत की समृद्ध विरासत को सहेजने कि दिशा में
काम करूँगा।
Essay – खेलों का महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *