देश और राज्य Country and States

रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
1. भारत में 29 राज्य हैं।
2. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है। .
3. भिलाई स्टील प्लांट के लिए प्रसिद्ध है।
4. झाँसी उत्तर प्रदेश राज्य में है।
5. पांडिचेरी केन्द्र शासित प्रदेश है।

2. प्रश्नों के उत्तर दीजिए
1. भारत की सीमा से लगे देशों के नाम लिखिए ?
उत्तर: उत्तर-भारत की सीमा से लगे देश हैं – पाकिस्तान , अफगानिस्तान , चीन , नेपाल , भूटान , म्यांमार ( बर्मा ) व बंगला देश

2. केन्द्रशासित प्रदेशों के नाम लिखिए ?
उत्तरः केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं – दिल्ली, जम्मूकष्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़ , दमन और दीव , दादरा और नगर हवेली , पांडिचेरी , लक्षद्वीप और अंडमान – निकोबार ।

भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए
भारत के राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश 2023 के अनुसार

3. देश और राज्य में क्या अंतर है ?
उत्तरः देश,कई राज्यों का संघ होता है जैसे भारत देश में 29 राज्य है और राज्य देश की इकाई है – जैसे हमारा छत्तीसगढ़ राज्य ।
पूरे देश में केन्द्र सरकार की व्यवस्थाएँ लागू होती हैं जबकि प्रत्येक राज्यों में राज्य सरकारें ( विधानसभा ) होती हैं । जो राज्य में व्यवस्थाएँ बनाती हैं

4. श्रीनगर में कौन-कौन-से प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं ?
उत्तरः श्रीनगर में डल झील , शालीमार बाग , निशात बाग और बर्फ से ढ़के पहाड़ दर्शनीय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *