वैदिक काल

अभ्यास के प्रश्न वैदिक काल

(अ) खाली स्थान भरिए
(क) वेदों की भाषा प्राचीन संस्कृत है ।
(ख) संसार का सबसे प्राचीन  ग्रन्थ ऋग्वेद है।
(ग) आर्य लोहा धातु से परिचित थे।
(घ) ऋग्वैदिक काल में सभी लोग समान माने जाते थे।
(ङ) राजा को जन के लोग भेंट देते थे ।
इसमें दी गई सामग्रियों का छ भाषाओं में अनुवाद प्राप्त कर सकते हैं । इससे अंग्रेजी माध्यमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुविधा होगी। साथ ही साथ दूसरी भारतीय भाषाओं में भी इसे अनुवाद कर समझा जा सकता है।इसके लिए ऊपर टॉप पर भारत के राष्ट्रीय झंडे के आईकन के साथ भाषा का चुनाव कर इसे दिए गए भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं।
 उचित सम्बन्ध जोड़िए

उत्तर:

 

(क) (ख)
1. सप्त सिन्धु प्रदेश  आर्य
2. रामायण वाल्मिकी
3 महाभारत    व्यास
4. राजा का रिश्तेदार राजन्य

प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1. वेदों के नाम बताइए।
उत्तर-वेद चार हैं- (1) ऋग्वेद (2)यजुर्वेद, (3) सामवेद एवं (4) अथर्ववेद।प्रश्न 2. आर्यों के प्रमुख देवी-देवताओं का नाम बताइए।उत्तर: इनके प्रमुख देवता-इन्द्र, अग्नि, वरुण, सोम आदि थे।

प्रश्न 3. वैदिक काल में आश्रम व्यवस्था कैसी थी ?
उत्तर: समाज में मनुष्य का जीवन चार अवस्थाओं में बंटा होता था जिन्हें आश्रम कहते थे।
ब्रह्मचर्य इसमें मनुष्य बाल्यकाल में षिक्षा ग्रहण करता था।
गृहस्थ- इसमें मनुष्य विवाह कर परिवार चलाता था। वानप्रस्थ- इसमें मनुष्य परिवार के दूर रहकर चिंतन मनन करता था।
और चौथा सन्यास- इसमें मुनष्य घर परिवार से दूर रहकर तीर्थ यात्रा करते हुए अपना अंतिम समय व्यतीत करता था।

प्रश्न 4. वैदिक काल के समाज में वर्ण व्यवस्था कैसी थी ?
उत्तर:वैदिक काल में समाज चार वर्णों में बँटा था। पहला-ब्राह्मण वर्ण जो यज्ञ करवाते थे और वेद पढ़ते-पढ़ाते थे। दूसरा-क्षत्रिय वर्ण जो जनपद में शासन और रक्षा कार्य करते थे। तीसरा-वैश्य वर्ण, जो जनपद में व्यवसाय करते थे। चौथा-शूद्र वर्ण, जो सेवा कार्य करते थे।

प्रश्न 5. आर्यों के रहन-सहन का वर्णन कीजिए।उत्तर: वैदिक काल में आर्यों का जीवन सीधा-सादा एवं सरल था। वे लकड़ी एवं मिट्टी के घरों में रहते थे। अपनी गायों के लिए बड़ी-बड़ी गौशालाएँ बनाते थे। उनके भोजन में दूध-दही, मक्खन, छाछ, घी, गेहूँ, जौ, माँस आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। पिता परिवार के मुखिया थे। पुरुष सदस्यों की समाज में महत्वपूर्ण स्थिति थी और महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता था और उनकी उपस्थिति धार्मिक थी।

प्रश्न 6. वैदिक संस्कृति की प्रमुख देन का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:वैदिक संस्कृति की सबसे बड़ी देन निम्न प्रकार हैं
(1) संस्कृत भाषा-संस्कृत भारत की प्राचीन भाषा है और अधिकांश भाषाओं की जननी है।
(2) वैदिक साहित्य-भारत का सबसे प्राचीन साहित्य है। (3) गणतांत्रिक परम्पराएँ-जिसमें शासन किसी चुने हुए व्यक्ति द्वारा एक निश्चित समय के लिए किया जाता है।

प्रश्न 7. ऋग्वैदिक काल में पशुपालन की विशेषताएँ बताइए
उत्तर: पशुपालन वैदिक आर्यों का प्रमुख धंधा था। आर्य समाज में गाय की बड़ी महत्ता थी। अनेक ऋचाओं में गोधन के वृद्धि की प्रार्थना की गई है। वास्तव में पशु ही उनके धन थे। गाय के अतिरिक्त वे भेड़, बकरी, घोड़े, गधे, कुत्ते आदि पशुओं को भी पालते थे। चारागाह एवं चरवाहा का भी उल्लेख मिलता है।
प्रश्न 8. उत्तर वैदिक काल में कृषि एवं उद्योग-धन्धों के विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर: उत्तर वैदिक काल में कृषि की उन्नति हुई। किसान कई प्रकार के अन्न अधिक मात्रा में उत्पन्न करने लगे; जैसे-गेहूँ, चावल, तिलहन, दाल आदि ।खेती की उन्नति के कारण वैदिक कालीन समाज में भौतिक समृद्धि दिखाई देने लगी। इस समय नये-नये आभूषण, चमड़े की चीजें, लकड़ी की चीजें बनाने वाले कुशल कारीगर हुए। विभिन्न धातुओं का उपयोग होने से लोगों के जीवन में सुधार हुआ। लोहे का उपयोग होने लगा था।

प्रश्न 9. ऋग्वेदिक काल में महिलाओं की स्थिति कैसी थी ?.
उत्तर: वैदिक युग में स्त्रियों की स्थिति सुदृढ़ थी, परिवार तथा समाज में उन्हें सम्मान प्राप्त था। उनको शिक्षा का अधिकार प्राप्त था। सम्पत्ति में उनको बराबरी का हक था। सभा व समितियों में से स्वतंत्रापूर्वक भाग लेती थी तथापि ऋग्वेद में कुछ ऐसी उक्तियाँ भी हैं जो महिलाओं के विरोध में दिखाई पड़ती है। वैदिक काल में बहुत सी विदुषी स्त्रियाँ हुई है जैसे अपाला, घोषा, सरस्वती, लोपामुद्रा । बाल विवाह, विधवा विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाएँ नहीं थी।

प्रश्न 10. उत्तर वैदिक काल में परिवार की विशेषताएँ बताइए।
उत्तरः उत्तर वैदिक काल में ज्यादातर गृहपति खेती और पशुपालन करते थे। संयुक्त परिवार का प्रचलन था। सभी भाई व कई पीढ़ी के लोग एक ही परिवार में साथ-साथ रहते थे। सबसे बुजुर्ग परिवार का मुखिया होता था, उसे गृहपति कहते थे। उसकी बात परिवार के सभी लोग मानते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *