नगर पालिका और नगर निगम

सही जोड़ी बनाइए

 

1. नगर पंचायत  5 हजार से 20 हजार जनसंख्या तक,
2. नगर पालिका 20 हजार से 1 लाख की आबादी होने पर
3. नगर निगम  1 लाख से अधिक आबादी होने पर
4. नगर पालिका के सदस्यों की संख्या 15 से 60 तक,
5. नगर निगम के सदस्यों की संख्या  50 से 150 तक।

इतिहास विषय के प्रश्न उत्तर देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए!

इतिहास विषय के प्रश्न उत्तर


(ब) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1. नगर पालिका के सदस्यों को कौन चुनता है ?
उत्तर – नगर पालिका के सदस्यों का चुनाव वार्ड के मतदाताओं द्वारा वोट (मत) देकर किया जाता है।

प्रश्न 2. मुख्य नगर पालिका अधिकारी का क्या काम है?
उत्तर – मुख्य नगर पालिका अधिकारी का काम है- नगर पालिका के निर्णयों को नियमानुसार लागू करवाना और नगर पालिका के कर्मचारियों के कामों की देख-रेख करना ।

प्रश्न 3. शहर के किसी मोहल्ले में पानी या सफाई आदि की कोई समस्या है, तो आप किससे कहेंगे?
उत्तर – मोहल्ला किसी वार्ड के अन्तर्गत आता है और वार्ड की सभी समस्याओं की सुनवाई वार्ड सदस्य (पार्षद) करता है। इसलिए इस समस्या की जानकारी हम पार्षद को देंगे।

प्रश्न 4. आप एक पार्षद होते तो अपने मोहल्ले में क्या-क्या करवाते ?

उत्तर – यदि मैं पार्षद होता तो निम्नलिखित काम करवाता –
1. मोहल्ले की नियमित  ।
2. स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ।
3. गलियों में पक्की सड़कें बनवाना ।
4. पानी के लिए नल और जगह-जगह पर हैण्डपम्प लगवाता
और समय-समय पर निरीक्षण करता ।

5. मोहल्ले में बाजार की व्यवस्था

6. बुजुर्गों, दिव्यांगों व निराश्रितों को पेंशन की व्यवस्था करवाता।
7. बच्चों के लिए खेल का मैदान और देखरेख करता ।
8. सामुदायिक भवन का निर्माण करवाता ।
9. पाठशालाओं में शिक्षक की व्यवस्था व विकास का कार्य करवाता और समय-समय पर निरीक्षण करता ।

प्रश्न 5. स्थानीय संस्थाओं के कौन-कौन से कार्य हैं ?
उत्तरः स्थानीय संस्थाओं के कार्य
1. पानी की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, चिकित्सा की व्यवस्था करना ।
2. सड़कों की व्यवस्था और सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था करना
3. कांजी हाउस का प्रबन्धन करना ।
4. जन्म और मृत्यु का लेखा रखना ।
5. बाजार और मण्डी की व्यवस्था ।
6. बीमारी फैलने पर उसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण करवाना।
7. समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करना ।

8. वाचनालय, पाठशाला, बाग-बगीचे, मनोरंजन की व्यवस्था करना।
9. सांस्कृतिक व शिक्षा सम्बन्धी गतिविधियों का विस्तार करना

प्रश्न 6. स्थानीय संस्थाओं की आय के क्या-क्या साधन हैं?

उत्तर – स्थानीय संस्थाओं की आय साधन
1. निजी मकान, जमीन आदि पर कर लगाना
2. पानी, बिजली, सड़कों और शहर की सफाई के लिए कर वसूलना।

3. दुकानों से कर लेना ।
4 मनोरंजन पर कर लेना (फिल्म सर्कस आदि)
5 विज्ञापनों पर कर लेना।
6 अचल संपत्ति पर राज्य सरकार द्वारा लिए गए कर का अंशदान

(स)अपने पास के नगर की स्थानीय संस्था के बारे में निम्नलिखित बातों का पता लगाईए।

इसे छात्र स्वयं कर सकते हैं

उदाहरण के लिए जगदलपुर शहर की जानकारी दी गई है।
शहर का नाम एवं जनसंख्या- शहर का नाम जगदलपुर और संख्या 2022 के अनुसार 1,47,114 महिला 92,500 पुरूष 54, 614
अध्यक्ष कविता साहू महापौर- सफिरा साहू
पार्षदों की संख्या 48

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *