शीतोष्ण घास स्थलों में जीवन

अभ्यास

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) उत्तर-अमेरिकी शीतोष्ण घासस्थल को क्या कहा जाता है?
उत्तर:- उत्तर-अमेरिकी शीतोष्ण घासस्थल को प्रेअरी कहा जाता है।
(ख) उत्तर-अमेरिकी घासस्थल के पशु चरागाह को क्या कहते हैं?
उत्तर:- उत्तर-अमेरिकी घासस्थल के पशु चरागाह को रैन्च या रेंज कहते हैं
(ग) वेल्ड को अपवाहित करने वाली नदियों के नाम बताइए।
उत्तर: ओरेंज नदी, लीमपोपो नदी वेल्ड को सिंचित करती है।
(घ) वेल्ड में वर्षा ऋतु कब आती है?
उत्तर:वेल्ड में वर्षा ऋतु नवम्बर से फरवरी में आती है।
(च) दक्षिण अफ्रीकी घासस्थल के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
उत्तर खेती और पशुपालन
2. सही () उत्तर चिह्नित कीजिए-

(क) मिसीसिपी नदी अपवाहित करती है।
(i)अफ्रीका
(ii)संयुक्त राज्य अमेरिका
(iii)कनाडा
(ख) ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत किसके पश्चिम में हैं?
(i)प्रेअरी
(ii)वेल्ड
(iii)पंपास

उत्तर: वेल्ड के पश्चिम में कालाहारी रेगिस्तान है
(ग) मेरिनो प्रजाति है
(i)मछली,
(ii) हाथी
(iii) भेड़

(घ) किंवरले किसके लिए प्रसिद्ध है?
(i) हीरा
(ii) चाँदी
(iii)प्लैटनम

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए
(क) काओबॉय-पशु
(ख) सोना-वेल्ड,जोहांसबर्ग
(ग) कुडु- पशु
(घ) चिनकू – गर्म पवन
(च) कोयला-लोहा इस्पात

4. कारण बताइए-
(क) प्रेअरी को विश्व का धान्यागार कहा जाता है।
उत्तर: गेहूँ के अत्यधिक उत्पादन के कारण प्रेअरी को विष्व का धान्यागार कहा जाता है।
(ख) वेल्ड में ऊनी उद्योग का विकास
उत्तर:भेड़ पालन यहाँ का मुख्य व्यवसाय है, मेरिनो भेड़ की प्रजाति यहां पायी जाती है जो ऊन के
उत्तम होता है। इससे वेल्ड में ऊनी उद्योग विकसित हुआ है।
5. मानचित्र कौशल-
उत्तरी अमेरिका के रेखा मानचित्र पर रॉकी पर्वत, ग्रेट लेक, मिसीसिपी नदी, सासकेच्वान नदी, शिकागो एवं विनिपेग शहर चिह्नित करें।

6. आओ खेलें-
घास के ब्लेड से सीटी बनाना
सीटी बनाने के लिए आपको लगभग 5 से.मी. लंबे घास के ब्लेड की आवश्यकता होगी। ध्यान रखें कि घास के ब्लेड की लंबाई आपके अँगूठे से अधिक न हो। घास का ब्लेड थोड़ा मोटा होना चाहिए, क्योंकि संकरे ब्लेड को पकड़ना कठिन होता है। अपने दोनों अंगूठे सामने कीजिए, ताकि आपके नाखून आपकी ओर हो। घास के ब्लेड को लंबाई में अपने अंगूठों और हथेली के तल के बीच में लें। अपनी हथेलियों को थोड़ा गोल मोड़कर बीच में संकरा रास्ता (छिद्र) बनाएँ। आप को घास का सिरा केवल उस संकरे रास्ते से दिखना चाहिए। अपने होंठ उस संकरे रास्ते (छिद्र) पर रखें और धीमे से अपने मुहँ से हवा बाहर निकालें। ऐसा करने पर घास के ब्लेड में कंपन होगा और आप को सीटी की आवाज सुनाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *