गुप्त काल

जोड़ी बनाईए

समुद्र गुप्त – महान योद्धा
सिरपुर – दक्षिण कोसल
फाहृान – चीनी यात्री
वराहामिहिर – ज्योतिषी

प्रष्नों के उत्तर दीजिए

1 पंचतंत्र के लेखक का नाम क्या है ?
उत्तर: पंचतंत्र के लेखक का नाम विष्णु शर्मा है।
2 आर्य भट्ट की पुस्तक का नाम क्या है ?
उत्तर: आर्य भट्ट की पुस्तक का नाम भट्टीयम है।
(3) अजन्ता की गुफाएँ क्यों प्रसिद्ध हैं?
उत्तर – अजन्ता की गुफाएँ अनुपम चित्रकला के लिए प्रसिद्ध हैं। ये चित्र महात्मा बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित हैं।
(4) भीतरगाँव का मन्दिर किस सामग्री से बना हुआ है ? उत्तर – भीतरगाँव का मन्दिर ईंटों से बना हुआ है।
(5) किसने कहा कि पृथ्वी स्थिर नहीं और अपनी धुरी पर घूमती है ?
उत्तर – यह कथन आर्यभट्ट का है।

(6) समुद्रगुप्त ने छत्तीसगढ़ के राजाओं के साथ कैसा व्यवहार किया ?

उत्तर- दक्षिणापथ में जिन राज्यों को समुद्रगुप्त ने हराया उनमें से दो राज्य वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य के इलाके में थे-कोसल जिसकी राजधानी सिरपुर और महाकांतार थी जो वर्तमान बस्तर और उड़ीसा क्षेत्र में था। दक्षिणापथ के राजाओं को हराने के बाद भी उनका राज्य उन्हें लौटा दिया था । अर्थात् छत्तीसगढ़ के राजाओं के साथ उनका व्यवहार अच्छा था।
(7) गुप्त साम्राज्य के प्रशासन की विशेषता क्या थी?

उत्तर – गुप्त प्रशासन की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह थी कि केन्द्र से लेकर ग्राम तक प्रशासन की सुविधा के लिए क्षेत्र का विभाजन किया गया था । गुप्त शासक शासन का केन्द्र बिन्दु हुआ करते थे। राजा ही प्रशासन का मुख्य आधार था। गुप्त साम्राज्य के अन्तर्गत सब प्रदेशों पर गुप्त सम्राटों का सीधा शासन नहीं था। उसके अधीन अनेक महाराजा, राजा और गणराज्य थे जो आन्तरिक शासन में स्वतन्त्र थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *